गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को बड़ी राहत, स्पेशल ट्रेनों में मिल रही कन्फर्म सीटें

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को बड़ी राहत, स्पेशल ट्रेनों में मिल रही कन्फर्म सीटें

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न रूटों पर कई टीओडी (ट्रेन ऑन डिमांड) स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इन ट्रेनों में वर्तमान समय में बड़ी संख्या में सीटें और बर्थ उपलब्ध हैं, जिससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट के साथ आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अवसर मिल रहा है।

27 मई 2026 को जारी ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट के अनुसार गाड़ी संख्या 08201 बिलासपुर?पोत्तनूर स्पेशल में 28 मई 2026 की यात्रा के लिए स्लीपर श्रेणी में लगभग 845 बर्थ खाली हैं। वहीं गाड़ी संख्या 08707 दुर्ग?एर्नाकुलम स्पेशल में 30 मई 2026 की यात्रा हेतु स्लीपर श्रेणी में करीब 1256 बर्थ उपलब्ध हैं।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 08811 गोंदिया?आगरा कैंट स्पेशल में 28 मई 2026 की यात्रा के लिए 2एसी में लगभग 40 बर्थ, 3एसी में 44 बर्थ तथा स्लीपर श्रेणी में लगभग 414 बर्थ उपलब्ध हैं।

रेल प्रशासन के अनुसार यात्रियों की मांग और बुकिंग की स्थिति को देखते हुए विशेष ट्रेनों के संचालन की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और समयबद्ध यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।