सामान्य श्रेणी के यात्रियों को मिल रहा किफायती और गुणवत्तापूर्ण भोजन, नागपुर मंडल में “जनता खाना” योजना को अच्छा प्रतिसाद

नागपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर खानपान व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ?जनता खाना? योजना का सफल संचालन किया जा रहा है। यह सुविधा विशेष रूप से सामान्य श्रेणी के यात्रियों को किफायती दर पर स्वच्छ, ताजा एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिसे यात्रियों का सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है।मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह के मार्गदर्शन में संचालित इस योजना के अंतर्गत नागपुर मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों ? गोंदिया, नैनपुर, छिंदवाड़ा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी, राजनांदगांव तथा डोंगरगढ़ में ?जनता खाना? सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।रेल प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यात्रियों को उपलब्ध कराया जाने वाला भोजन स्वच्छता एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यात्रा के दौरान सामान्य श्रेणी के यात्रियों को कम कीमत में पौष्टिक एवं बेहतर भोजन उपलब्ध कराना है, ताकि यात्रियों को सुविधाजनक और संतोषजनक यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके।रेल यात्रियों ने इस योजना की सराहना करते हुए इसे यात्रियों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल बताया है। नागपुर मंडल भविष्य में भी यात्रियों की सुविधाओं में निरंतर वृद्धि एवं जनहितकारी योजनाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।