यात्रियों को राहत: चर्लापल्ली–दानापुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

नागपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए दक्षिण मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए चर्लापल्ली और दानापुर के मध्य एक फेरा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 07089 चर्लापल्ली?दानापुर स्पेशल ट्रेन 27 मई 2026 (बुधवार) को एक फेरे के लिए संचालित की जाएगी। यह विशेष ट्रेन चर्लापल्ली स्टेशन से दोपहर 1 बजे रवाना होगी और मार्ग के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से होकर दानापुर पहुंचेगी।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों में यह ट्रेन चांदाफोर्ट स्टेशन पर रात 8:10 बजे पहुंचेगी तथा 8:12 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद गोंदिया स्टेशन पर रात 11:45 बजे आगमन और 11:55 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं बालाघाट जंक्शन पर रात 12:40 बजे पहुंचकर 12:42 बजे रवाना होगी तथा नैनपुर स्टेशन पर सुबह 2:20 बजे पहुंचकर 2:22 बजे प्रस्थान करेगी। निर्धारित मार्ग से होते हुए यह ट्रेन अगले दिन रात 11:55 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 24 आईसीएफ कोच लगाए गए हैं। इनमें 3 एसी टू टियर, 5 एसी थ्री टियर, 10 स्लीपर, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआर कोच शामिल रहेंगे।रेल प्रशासन ने यात्रियों से इस विशेष ट्रेन सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से यात्रियों को भीड़भाड़ के दौरान राहत मिलेगी और यात्रा अधिक सुगम एवं आरामदायक हो सकेगी।