नागपुर मंडल का सख्त एक्शन: बिना टिकट यात्रियों पर चला अभियान, 136 मामलों में ₹55 हजार से ज्यादा जुर्माना वसूला

नागपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल द्वारा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ गुरुवार को विशेष नाका टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान नागपुर?पतंसओंगी?सौसर?छिंदवाड़ा?नागपुर रेलखंड पर सघन रूप से संचालित किया गया, जिसमें रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 136 यात्रियों से ₹55,040 की वसूली की।यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह के निर्देशन में चलाया गया। अभियान का उद्देश्य यात्रियों में वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाना था।रेलवे अधिकारियों के अनुसार अभियान के दौरान कुल 5 ट्रेनों की जांच की गई। जांच में बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा के मामलों में कार्रवाई करते हुए 81 मामलों से ₹40,510, 23 मामलों से ₹11,330 तथा अन्य 32 मामलों से ₹3,200 की राशि वसूल की गई।अभियान के सफल संचालन में सहायक वाणिज्य प्रबंधक अमित कुमार, मुख्य टिकट निरीक्षक, उप मुख्य टिकट निरीक्षक, टिकट जांच स्टाफ, एमटीएस तथा आरपीएफ सहित कुल 16 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता निभाई।मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह ने अभियान में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यात्रियों को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भविष्य में भी ऐसे विशेष जांच अभियान लगातार चलाए जाएंगे।रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा रेलवे परिसर और ट्रेनों में धूम्रपान जैसे नियम विरुद्ध कार्यों से बचें, ताकि यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित बनी रहे।