असारवा-साबरमती ए केबिन के बीच कमिशनिंग कार्य के चलते ट्रेनें आंशिक रद्द व रीशड्यूल

अहमदाबाद-हिम्मतनगर रेलखंड पर तकनीकी कार्य, रेल सेवाएं प्रभावित

असारवा-साबरमती ए केबिन के बीच कमिशनिंग कार्य के चलते ट्रेनें आंशिक रद्द व रीशड्यूल

जयपुर। पश्चिम रेलवे द्वारा अहमदाबाद-हिम्मतनगर रेलखंड पर असारवा-साबरमती ए केबिन स्टेशनों के मध्य कनेक्टिविटी हेतु कमिशनिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण कुछ रेल सेवाएं आंशिक रूप से रद्द तथा कुछ रीशड्यूल रहेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि उपरोक्त तकनीकी कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी

आंशिक रद्द रेलसेवा (प्रारम्भिक स्टेशन से)

गाड़ी संख्या 69243 असारवा-चित्तौड़गढ़ रेलसेवा

दिनांक 19 मई 2026 को यह ट्रेन असारवा के स्थान पर नरोडा से प्रस्थान करेगी।

अर्थात यह रेलसेवा असारवा-नरोडा के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

रीशड्यूल रेलसेवा (प्रारम्भिक स्टेशन से)

गाड़ी संख्या 01906 असारवा-कानपुर सेंट्रल रेलसेवा

दिनांक 19 मई 2026 को यह ट्रेन असारवा से 2 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले रेलवे पूछताछ सेवा/एनटीईएस के माध्यम से ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।