भगत की कोठी-लूनी रेलखंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग कार्य, ट्रेनें रेगुलेट व रीशड्यूल

आरयूबी निर्माण कार्य से रेल यातायात प्रभावित

भगत की कोठी-लूनी रेलखंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग कार्य, ट्रेनें रेगुलेट व रीशड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा भगत की कोठी-लूनी रेलखंड पर सालावास-बासनी-भगत की कोठी स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 100 पर आरयूबी (रेलवे अंडर ब्रिज) निर्माण कार्य के लिए ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते कुछ रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस कार्य के कारण ऋषिकेश-बाड़मेर रेलसेवा को रेगुलेट किया जाएगा। वहीं जोधपुर-फुलेरा रेलखंड के मेड़ता रोड स्टेशन यार्ड में आरयूबी निर्माण कार्य के कारण जोधपुर-मऊ रेलसेवा भी प्रभावित रहेगी।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार

दिनांक 20 मई 2026 को ऋषिकेश से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर रेलसेवा बीकानेर-जोधपुर स्टेशनों के मध्य लगभग 2 घंटे 30 मिनट तक रेगुलेट रहेगी।वहीं दिनांक 24 मई 2026 को जोधपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 04823 जोधपुर-मऊ रेलसेवा अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से रवाना होगी।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पूर्व रेलवे पूछताछ सेवा या एनटीईएस के माध्यम से ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।