आसलपुर जोबनेर और बोबास स्टेशन पर मिली बड़ी सौगात, अब कई ट्रेनें रुकेंगी

जयपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने एक अहम निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा कोटा-श्रीगंगानगर-कोटा एक्सप्रेस, झालावाड़ सिटी-श्रीगंगानगर-झालावाड़ सिटी एक्सप्रेस और जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर रेलसेवा का आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर तथा जयपुर-फुलेरा सवारी गाड़ी का बोबास स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक ठहराव प्रदान किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि इस फैसले से स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अब लंबी दूरी तय किए बिना ट्रेन सुविधा उपलब्ध होगी।

रेलवे के अनुसार ठहराव का विवरण इस प्रकार है?

1. कोटा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (22981/22982)

गाड़ी संख्या 22981 कोटा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (सप्ताह में 4 दिन) 19 मई 2026 से आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर रात्रि 22:50 बजे आगमन और 22:52 बजे प्रस्थान करेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 22982 श्रीगंगानगर-कोटा एक्सप्रेस (सप्ताह में 4 दिन) 22 मई 2026 से आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर सुबह 04:38 बजे आगमन और 04:40 बजे प्रस्थान करेगी।

2. झालावाड़ सिटी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (22997/22998)

गाड़ी संख्या 22997 झालावाड़ सिटी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (सप्ताह में 3 दिन) 20 मई 2026 से आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर 22:50 बजे आगमन और 22:52 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22998 श्रीगंगानगर-झालावाड़ सिटी एक्सप्रेस (सप्ताह में 3 दिन) 20 मई 2026 से आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर 04:38 बजे आगमन और 04:40 बजे प्रस्थान करेगी।

3. जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा (12467/12468)

गाड़ी संख्या 12467 जैसलमेर-जयपुर एक्सप्रेस (प्रतिदिन) 20 मई 2026 से आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर 12:25 बजे आगमन और 12:27 बजे प्रस्थान करेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 12468 जयपुर-जैसलमेर एक्सप्रेस (प्रतिदिन) 19 मई 2026 से आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर 17:02 बजे आगमन और 17:04 बजे प्रस्थान करेगी।

4. जयपुर-फुलेरा सवारी गाड़ी (59629)

गाड़ी संख्या 59629 जयपुर-फुलेरा सवारी गाड़ी (प्रतिदिन) 19 मई 2026 से बोबास स्टेशन पर 20:34 बजे आगमन और 20:35 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे के इस फैसले को क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी राहत माना जा रहा है। इससे यात्रियों को समय की बचत होगी और स्थानीय स्तर पर रेल कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।