असारवा–साबरमती ‘ए’ केबिन के बीच ‘वाई’ कनेक्टिविटी कार्य, 19 मई को कुछ ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के अहमदाबाद?हिम्मतनगर रेलखंड पर असारवा?साबरमती ?ए? केबिन स्टेशनों के बीच ?वाई? (Y) कनेक्टिविटी के कमीशनिंग कार्य के तहत 19 मई 2026 को नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात में अस्थायी बदलाव किए गए हैं, जिसके कारण कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त एवं एक ट्रेन निर्धारित समय से विलंब से संचालित होगी।

आंशिक रूप से निरस्त ट्रेनें

1. ट्रेन संख्या 69246 हिम्मतनगर?असारवा मेमू दिनांक 19.05.2026 को नरोडा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। यह ट्रेन नरोडा?असारवा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

2. ट्रेन संख्या 69243 असारवा?चित्तौड़गढ़ मेमू दिनांक 19.05.2026 को नरोडा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। यह ट्रेन असारवा?नरोडा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

3. ट्रेन संख्या 69252 खेड़ब्रह्मा?असारवा मेमू दिनांक 19.05.2026 को नरोडा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। यह ट्रेन नरोडा?असारवा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

रीशेड्यूल ट्रेन

ट्रेन संख्या 01906 असारवा?कानपुर सेंट्रल स्पेशल दिनांक 19.05.2026 को असारवा से अपने निर्धारित समय 08:55 बजे के स्थान पर 10:55 बजे प्रस्थान करेगी।

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक सूचना तंत्र को सक्रिय रखा गया है।