यार्ड रिमोडलिंग कार्य के चलते 18 मई को अहमदाबाद-वडोदरा इंटरसिटी आंशिक निरस्त

यार्ड रिमोडलिंग कार्य के चलते 18 मई को अहमदाबाद-वडोदरा इंटरसिटी आंशिक निरस्त

बाजवा स्टेशन पर होगी शॉर्ट टर्मिनेट व शॉर्ट ओरिजिनेट

वडोदरा। पश्चिम रेलवे के वडोदरा स्टेशन पर यार्ड रिमोडलिंग तथा न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यात्रियों को अस्थायी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन द्वारा इस तकनीकी कार्य के कारण अहमदाबाद-वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस को 18 मई 2026 को आंशिक रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 19036 अहमदाबाद-वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 18 मई 2026 को बाजवा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। इस दौरान यह ट्रेन बाजवा और वडोदरा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 19035 वडोदरा-अहमदाबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस भी दिनांक 18 मई 2026 को बाजवा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा वडोदरा से बाजवा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, हेल्पलाइन अथवा स्टेशन से प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।