कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी डबल लाइन कमीशनिंग कार्य के चलते एक ट्रिप के लिए बदला रूट, किशनगंज व सोनैली पर नहीं रुकेगी ट्रेन

जोधपुर। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल में डबल लाइन चालू करने के लिए किए जा रहे तकनीकी कार्य के चलते कामाख्या-भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन एक ट्रिप के लिए परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि कटिहार-सोनैली तथा कटिहार-कुरुथ रेलखंड पर डबल लाइन कमीशनिंग कार्य चल रहा है। इसी कारण ट्रेन संख्या 15624 कामाख्या-भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस, जो 12 जून 2026 को कामाख्या से रवाना होगी, उसे परिवर्तित मार्ग ठाकुरगंज-पवाखाली-ठाकुरगंज होकर संचालित किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार इस दौरान ट्रेन का ठहराव पुरैना एवं ठाकुरगंज स्टेशनों पर रहेगा। तकनीकी कार्य के कारण यह ट्रेन किशनगंज और सोनैली स्टेशनों पर नहीं जाएगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा योजना इसी अनुसार बनाएं तथा आवश्यक जानकारी लेकर ही यात्रा करें।