आरयूबी निर्माण कार्य से पीपाड रोड-बिलाडा रेलखंड पर यातायात रहेगा प्रभावित

आरयूबी निर्माण कार्य से पीपाड रोड-बिलाडा रेलखंड पर यातायात रहेगा प्रभावित

जोधपुर-बिलाडा-जोधपुर रेलसेवा के आंशिक रद्दीकरण की अवधि बढ़ाई गई

जोधपुर। जोधपुर मंडल के अंतर्गत पीपाड रोड-बिलाडा रेलखंड के मध्य समपार फाटकों पर आरयूबी (रेलवे अंडर ब्रिज) निर्माण कार्य किए जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। निर्माण कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जोधपुर-बिलाडा-जोधपुर रेलसेवा के आंशिक रद्दीकरण की अवधि में विस्तार किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि उक्त निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों की सुरक्षा एवं कार्य की गति को ध्यान में रखते हुए रेल परिचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में कुछ रेलसेवाएं निर्धारित मार्ग पर पूर्ण रूप से संचालित न होकर आंशिक रूप से ही चलाई जाएंगी।

आंशिक रूप से रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से):

1. गाड़ी संख्या 54825 (जोधपुर-बिलाडा)

यह रेलसेवा दिनांक 12 मई 2026 से 18 मई 2026 तक जोधपुर से प्रस्थान कर केवल पीपाड रोड तक संचालित होगी। इस दौरान यह ट्रेन पीपाड रोड से बिलाडा के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 54826 (बिलाडा-जोधपुर)

यह रेलसेवा दिनांक 13 मई 2026 से 19 मई 2026 तक बिलाडा के स्थान पर पीपाड रोड से संचालित होगी। इस दौरान यह ट्रेन बिलाडा से पीपाड रोड के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति एवं समय सारिणी की जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।