सालासर सुपरफास्ट में लगेगा अतिरिक्त सेकंड एसी कोच

सालासर सुपरफास्ट में लगेगा अतिरिक्त सेकंड एसी कोच

17 मई को जोधपुर से चलने वाली ट्रेन में एक ट्रिप के लिए बढ़ेगी सुविधा, वेटिंग यात्रियों को राहत

जोधपुर। गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालासर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त सेकंड एसी कोच लगाने का निर्णय लिया है। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की उम्मीद है।

सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 22422 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सालासर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 17 मई को जोधपुर से प्रस्थान करने वाली सेवा में एक अतिरिक्त सेकंड एसी कोच जोड़ा जाएगा। यह सुविधा केवल एक ट्रिप के लिए ही लागू रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि पीआरएस सिस्टम में अतिरिक्त बर्थ फीड कर वेटिंग सूची को अधिकतम सीमा तक कम किया जाए। अतिरिक्त कोच लगने से यात्रियों को यात्रा के दौरान बेहतर सुविधा मिलेगी और भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी बुकिंग स्थिति की जांच कर लें।