पीलीभीत में युवती को बरामद करने में थाना जहानाबाद पुलिस हुई नाकाम। 29 अप्रैल 2026 को दीपू पुत्र चंद्रपाल निवासी ग्राम खमरिया गोपा दाँड़ी मजरा हरहरपुर  थाना देवरनिया जिला बरेली अपनी विवाहित बहन

लोकेशन पीलीभीत
रिपोर्टर/ राजेश गुप्ता
मो 9719672920


पीलीभीत में युवती को बरामद करने में थाना जहानाबाद पुलिस हुई नाकाम।

29 अप्रैल 2026 को दीपू पुत्र चंद्रपाल निवासी ग्राम खमरिया गोपा दाँड़ी मजरा हरहरपुर थाना देवरनिया जिला बरेली अपनी विवाहित बहन सुषमा उर्फ मधु पत्नी दिगंबर उर्फ डंपी निवासी ग्राम शरीफ गंज थाना जहानाबाद पीलीभीत की मदद से बहला फुसला कर भगा ले गया था।

पीड़ित बुजुर्ग पिता ने 6 मई 2026 को थाना जहानाबाद पुलिस को लिखित शिकायत पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

थाना जहानाबाद पुलिस ने आरोपित दीपू और उसकी विवाहित बहन सुषमा उर्फ मधु के खिलाफ संबंधित धारा 87 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया।

बताया गया है मुकदमा दर्ज करने के बाद पीड़ित पिता की पुत्री ललौरी खेड़ा चौकी पर आई और पुलिस के द्वारा उसे उसके पिता से नहीं मिलवाया गया और उसे वापस भगा दिया गया।आरोपित खुलेआम घूम रहा है,क्योंकि आरोपित का बहनोई चौकी ललौरी खेड़ा में पुलिस का खाना बनाने का कार्य करता है।

पीड़ित पिता अपनी पुत्री की बरामदगी के लिए जगह-जगह ठोकरे खा रहा है मगर स्थानीय पुलिस उसकी पुत्री को बरामद नहीं कर रही है।

पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद के ललौरी खेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव का पूरा मामला है।