दिल्ली की रहने वाली एक 13 वर्षीय बेटी की मां ने पीलीभीत के एक युवक पर लगाया शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप। बैंकों के सलाहकार युवक पर लगाया दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने यौन शोषण का आरोप।

रिपोटर राजेश गुप्ता
लोकेशन/ थाना जहानाबाद पीलीभीत
मो 9719672920

दिल्ली की रहने वाली एक 13 वर्षीय बेटी की मां ने पीलीभीत के एक युवक पर लगाया शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप।

बैंकों के सलाहकार युवक पर लगाया दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने यौन शोषण का आरोप।

दिल्ली की रहने वाली तलाकशुदा महिला ने पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव को दिया शिकायत पत्र।

शिकायत पत्र में तलाकशुदा 13 वर्षीय बेटी की मां ने ढाई साल से पीलीभीत के युवक ने मेरे साथ धोखाधड़ी की है,मेरे साथ शादी का वादा किया, और कहीं और शादी कर ली है। मुझे पैसे भी लिए हैं,अब उन्होंने मुझे हर जगह से ब्लॉक कर दिया है मुझसे बातें भी नहीं करते हैं।

बहीं आरोपित युवक की माँ ने बताया पीलीभीत के दो युवकों के द्वारा बनाए गए षड्यंत्र के तहत मेरे बेटे को फसाया गया है,उन्हीं दोनों युवकों ने मेरे बेटे को उस महिला से मिलाया था। आरोप लगाने वाली महिला पहले से ही पीलीभीत के दो युवकों से भली भांति परिचित थी।

इसके अलावा आरोपित युवक के बहनोई ने बताया की महिला के द्वारा मेरे साले का मानसिक उत्पीड़न किया गया जिस वजह से वह पहले से ही काफी डिप्रेशन में रहे,बहुत मुश्किल से उस महिला से संबंध छुड़ाकर उसके नए संबंध के रूप में उसकी शादी कराई गई है।मेरे साले को फसाने में सारा षड्यंत्र पीलीभीत के दो युवकों का है, जो उसके घनिष्ट दोस्त रहे हैं।
महिला मेरे साले से 15 साल बड़ी है और एक 13 साल की बच्ची की मां है,उसके पति ने भी उसको छोड़ रखा है।

फिलहाल महिला के द्वारा पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र दे दिया गया है,पुलिस गहनता के साथ इस मामले में जांच करें तो कई तथ्य खोलेंगे और सच्चाई सामने आएगी।