पीलीभीत में महिला और उसकी बेटी के साथ दबंगों ने लाठी डंडों से गाली गलौज कर की मारपीट,महिला गंभीर रूप से हुई घायल,महिला का अस्पताल में इलाज जारी, शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ किया मु

राजेश गुप्ता
लोकेशन/थाना जहानाबाद, पीलीभीत
मो 9719672920

�पीलीभीत में महिला और उसकी बेटी के साथ दबंगों ने लाठी डंडों से गाली गलौज कर की मारपीट,महिला गंभीर रूप से हुई घायल,महिला का अस्पताल में इलाज जारी, शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज।
आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर।

जानकारी में आया है फरार आरोपी यह झूठा मुकदमा दर्ज करने की फिराक में है.


�पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद के कस्बा जहानाबाद के मोहल्ला पसियापुर में कुछ दबंगों ने एक महिला और उसकी पुत्री के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से बुरी तरह से मारपीट कर दी है।घायल महिला का इलाज अस्पताल में जारी है,वही शिकायत पर थाना जहानाबाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।थाना जहानाबाद पुलिस के द्वारा दर्ज किए गए मुकदमा के अनुसार जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला पसियापुर की रहने वाली पीड़िता नवाब बेगम पत्नी शराफत यार खां के साथ 20 अप्रैल 2026 को समय करीब 7:00 बजे चम्मू,बब्बू,मोबीन पुत्रगण महबूब वेग निवासी मोहल्ला पसियापुर कस्बा व थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत के द्वारा पीड़िता और उसकी बेटी शमा को गंदी-गंदी गालियां दे रहे थे,मना करने पर उपरोक्त तीनों आरोपियों ने लात घुसो डंडो आदि से मारापीटा जिसमें पीड़िता के शरीर में गंभीर चोटें आई है,तथा तीनों दबंगों के द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है।घायल पीड़िता का इलाज जनपद के प्राइवेट अस्पताल में किया जा रहा है, वहीं आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है।