बरेली जिला मे ग्राम पंचायत नूरपुर बुजुर्ग की महिला ग्राम प्रधान का पति रमेश चंद्र का धोखाधड़ी भरा  कारनामा प्रकाश में आया। नौकरी का झांसा देकर बरेली की रहने वाली विधवा महिला और एक अन्य युवक

राजेश गुप्ता
लोकेशन/थाना विशारत गंज बरेली
मो 9719672920

बरेली जिला मे ग्राम पंचायत नूरपुर बुजुर्ग की महिला ग्राम प्रधान का पति रमेश चंद्र का धोखाधड़ी भरा कारनामा प्रकाश में आया।

नौकरी का झांसा देकर बरेली की रहने वाली विधवा महिला और एक अन्य युवक से की गयी 10 लाख की धोखाधड़ी।

धोखाधड़ी की शिकार विधबा महिला के मृतक पति सुरेश पाल का था महिला ग्राम प्रधान का आरोपित पति रमेश चंद्र जिगरी दोस्त।

भरोसे में लेकर बरेली की रहने वाली एक विधबा महिला और एक अन्य युवक से 10 लाख रुपए की नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की गई।

धोखाधड़ी के शिकार हुए विधबा महिला और युवक के द्वारा उच्च अधिकारी एवं संबंधित थाना बिशारतगंज में दिया गया शिकायत पत्र।

आरोपित ग्राम प्रधान पति और उसके एक अन्य सहयोगी को बिशारतगंज पुलिस ने पीड़ित महिला और अन्य युवक के साथ लड़ाई झगड़ा करने पर हिरासत में लेकर किया दोनों आरोपियों का चालान।

पीड़ित महिला और युवक के द्वारा द्वारा जानकारी दी गई है,आरोपी रमेश चंद्र अमरोहा के नवोदय विद्यालय में मैस इंचार्ज के रूप में नौकरी कर रहा है।

थाना बिशारतगंज प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार कश्यप के द्वारा मीडिया को जानकारी दी गई है आरोपित रमेश चंद्र के खिलाफ महिला और एक युवक के द्वारा शिकायत पत्र उच्च अधिकारियों एवं थाना बिशारतगंज पुलिस को दिया गया है।शिकायत पत्र में विधवा महिला और अन्य युवक को जयपुर में पीजीटी में नौकरी दिलाने के एवज में 10 लाख रुपए लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है।
शिकायत पत्र के आधार पर आरोपित युवक को जांच के दौरान थाने बुलाया गया था,इस दौरान आरोपित युवक के एक अन्य साथी के द्वारा पीड़ित महिला और युवक के साथ लड़ाई झगड़ा किया गया था,मामले में दोनों का शांति भंग की धारा के अंतर्गत चालान किया गया है।पुलिस के द्वारा विधिक कार्यवाही जारी है।