रेलपथ मरम्मत कार्य के चलते महेश नगर रेलवे फाटक 82X रहेगा बंद

रेलपथ मरम्मत कार्य के चलते महेश नगर रेलवे फाटक 82X रहेगा बंद

13 मई रात 9 बजे से 14 मई सुबह 7 बजे तक सड़क यातायात प्रभावित

जयपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा जयपुर-दुर्गापुरा रेलखंड पर रेलपथ मरम्मत कार्य किए जाने के कारण समपार फाटक संख्या 82X (महेश नगर फाटक) को अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। इस दौरान सड़क यातायात पूरी तरह बाधित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि समपार फाटक संख्या 82X दिनांक 13 मई 2026 को रात्रि 21:00 बजे से 14 मई 2026 को प्रातः 07:00 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

रेलवे प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित समयावधि में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही यात्रियों एवं सड़क उपयोगकर्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे ने खेद व्यक्त किया है।