उधना-जलगांव रेलखंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य, कई ट्रेनें प्रभावित

उधना-जलगांव रेलखंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य, कई ट्रेनें प्रभावित

रेलसेवाएं रहेंगी रेगुलेट व रीशड्यूल, यात्रियों से समय की जानकारी लेकर यात्रा करने की अपील

जयपुर। पश्चिम रेलवे द्वारा मुम्बई मण्डल के उधना-जलगांव रेलखण्ड के मध्य ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य किए जाने के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस तकनीकी कार्य के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इस कार्य के कारण कुछ रेलगाड़ियां मार्ग में रेगुलेट रहेंगी तथा एक रेलसेवा को रीशड्यूल किया गया है।

रेगुलेट रहने वाली रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. 17295 काकीनाडा टाउन-हिसार एक्सप्रेस (12.05.26) 40 मिनट रेगुलेट

2. 12216 बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय एक्सप्रेस (13.05.26) 1 घंटा 45 मिनट रेगुलेट

3. 12480 बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर एक्सप्रेस (13.05.26) 20 मिनट रेगुलेट

4. 14708 दादर-हनुमानगढ़ एक्सप्रेस (13.05.26) 15 मिनट रेगुलेट

5. 22949 बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय एक्सप्रेस (13.05.26) 15 मिनट रेगुलेट

6. 22737 सिकंदराबाद-हिसार एक्सप्रेस (12.05.26) 45 मिनट रेगुलेट

7. 16588 बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस (12.05.26) 45 मिनट रेगुलेट

8. 16311 श्रीगंगानगर-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस (12.05.26) 45 मिनट रेगुलेट

9. 22916 हिसार-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (12.05.26) 45 मिनट रेगुलेट

रीशड्यूल रेलसेवा (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. 09005 बांद्रा टर्मिनस-भिवानी स्पेशल (13.05.26) अपने निर्धारित समय से 1 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की समय-सारणी की जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचे, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।