बिलासपुर-चांपा के बीच तीसरी-चौथी लाइन कार्य से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द

जयपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में बिलासपुर-चांपा स्टेशनों के मध्य तीसरी एवं चौथी लाइन बिछाने के कार्य को लेकर ऑटो सिग्नलिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कारण आगामी दिनों में रेल यातायात प्रभावित रहेगा तथा उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई रेल सेवाएं रद्द रहेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि उपरोक्त कार्य के चलते निम्न रेलसेवाएं अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द की गई हैं

रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 20813 पुरी-जोधपुर रेलसेवा 10 जून 2026 को रद्द।

2. गाड़ी संख्या 20814 जोधपुर-पुरी रेलसेवा 13 जून 2026 को रद्द।

3. गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर सिटी-शालीमार रेलसेवा 13 जून 2026 को रद्द।

4. गाड़ी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर सिटी रेलसेवा 14 जून 2026 को रद्द।

5. गाड़ी संख्या 20471 श्रीगंगानगर-पुरी रेलसेवा 14 जून 2026 को रद्द।

6. गाड़ी संख्या 20472 पुरी-श्रीगंगानगर रेलसेवा 17 जून 2026 को रद्द।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे पूछताछ, वेबसाइट अथवा रेलवे ऐप के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।