प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य से पुरी-श्रीगंगानगर रेलसेवा प्रभावित पुरी-श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस आंशिक रूप से रहेगी रद्द

प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य से पुरी-श्रीगंगानगर रेलसेवा प्रभावित

पुरी-श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस आंशिक रूप से रहेगी रद्द

जोधपुर। रेलवे द्वारा खुर्दा रोड मंडल के पुरी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा तथा उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित पुरी-श्रीगंगानगर-पुरी रेलसेवाओं में अस्थायी बदलाव किए गए हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य के कारण कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है।

आंशिक रूप से रद्द रेलसेवाएं:

1. गाड़ी संख्या 20471 श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस

यह ट्रेन दिनांक 17 मई 2026 एवं 24 मई 2026 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान कर केवल मालतीपाटपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी। इस दौरान यह रेलसेवा मालतीपाटपुर से पुरी के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 20472 पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस

यह ट्रेन दिनांक 20 मई 2026 एवं 27 मई 2026 को पुरी के स्थान पर मालतीपाटपुर स्टेशन से संचालित होगी। इस अवधि में यह रेलसेवा पुरी से मालतीपाटपुर के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।