आखिरकार पीलीभीत सहायक पुलिस अधीक्षक /सीओ सदर नताशा गोयल के निर्देश पर जहानाबाद पुलिस ने गांव मीरपुर में हुई चोरी की घटना के मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज। स्थानीय पुलिस न

राजेश गुप्ता
लोकेशन/थाना जहानाबाद, पीलीभीत
मो 9719672920

आखिरकार सहायक पुलिस अधीक्षक /सीओ सदर नताशा गोयल के निर्देश पर जहानाबाद पुलिस ने गांव मीरपुर में हुई चोरी की घटना के मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज।

स्थानीय पुलिस ने चोरी मामले को उच्च अधिकारियों से छुपाया, चोरी की घटना का मामला संज्ञान में आने पर सहायक पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का किया था मौका मुआयना।


जहानाबाद पुलिस चोरी की घटना को छुपाने की नाकाम कोशिश करती रही,मगर ज़ब घर मे चोरी का मामला जिले पर पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के संज्ञान मे पंहुचा तो देर शाम अज्ञात चोरों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस के द्वारा चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया।

सहायक पुलिस अधीक्षक/ सीओ सदर नताशा गोयल ने स्वयं घटना का मौका मुवायना कर पीड़ित से जानकारी ली।

आपको बता दे थाना जहानाबाद के ललौली खेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव मीरपुर में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है, बहीं अज्ञात चोरों के द्वारा गृह स्वामी नरेंद्र गंगवार अपनी पत्नी ममता देवी और बच्चों के साथ ससुराल गया था,अज्ञात चोरों ने घर की छत की टीन हटाकर घर में घुस गए और घर में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर लाखों के सोने चांदी के आभूषण और बेस कीमती कपड़ों की चोरी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।ज़ब ग्रहस्वामी नरेंद्र कुमार गंगवार जब घर आए तो उन्हें घर में चोरी की घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस को लिखित रूप से शिकायत की, मगर स्थानीय पुलिस के द्वारा अपने उच्च अधिकारियों को भी चोरी की घटना की जानकारी देना उचित नहीं समझा गया, और चोरी की घटना के मामले में ढील बरती जाने लगी।जब मामला जिले के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल के द्वारा गांव मीरपुर जाकर घटनास्थल का मौका मुआयाना कर तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश थाना जहानाबाद को दिए गए। जिस पर थाना जहानाबाद पुलिस के द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आपको बता दे अज्ञात चोरों ने इससे पहले ग्राम प्रधान के ट्रक से बैटरी चोरी तथा गांव का एक शर्मा परिवार के घर पर रात के अंधेरे में धाबा बोलकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया था।