कसारा सेक्शन में अतिक्रमण हटाने हेतु OHE कार्य, 10 और 11 मई को विशेष ट्रैफिक व पावर ब्लॉक

मुंबई। मध्य रेल के मुंबई मंडल द्वारा कसारा (इगतपुरी-खर्डी सेक्शन) में अतिक्रमण हटाने से संबंधित प्रारंभिक ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) कार्य के लिए 10 मई 2026 (रविवार) एवं 11 मई 2026 (सोमवार) को विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक यात्रियों की सुरक्षा और रेल परिचालन को अधिक सुचारू बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

रेल प्रशासन के अनुसार यह ब्लॉक प्रतिदिन 15:50 बजे से 17:50 बजे तक यानी 2 घंटे के लिए रहेगा। इस दौरान इगतपुरी-खर्डी सेक्शन की अप एवं डाउन मेन लाइनें प्रभावित रहेंगी।

ब्लॉक अवधि में उपनगरीय सेवाएं बंद

ब्लॉक के दौरान इस सेक्शन में उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। यात्रियों को यात्रा से पहले अपने समय और वैकल्पिक साधनों की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

लोकल ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन / शॉर्ट ओरिजिनेशन

रेलवे द्वारा कुछ लोकल ट्रेनों को आसनगांव तक ही संचालित किया जाएगा।

CSMT-कसारा लोकल

N19 (13:10 बजे CSMT से) आसनगांव तक

N21 (14:17 बजे CSMT से) आसनगांव तक

N23 (14:46 बजे CSMT से) आसनगांव तक

कसारा-CSMT लोकल अब आसनगांव से प्रारंभ होंगी:

N24 (कसारा से 15:35) अब आसनगांव से 16:12 बजे

N26 (कसारा से 16:16) अब आसनगांव से 16:54 बजे

N24 (कसारा से 17:02) अब आसनगांव से 17:39 बजे

मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का विनियमन

ब्लॉक अवधि के कारण कुछ मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को नियंत्रित किया जाएगा।

ट्रेन 12143 LTT-सुल्तानपुर एक्सप्रेस (केवल 10 मई) ? टिटवाला में 16:48 से 17:06 तक

ट्रेन 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस (केवल 11 मई) ? टिटवाला में 16:48 से 17:06 तक

ट्रेन 11071 LTT-बालिया कामायनी एक्सप्रेस ? खर्डी में 15:28 से 18:00 तक (दोनों दिन)

ट्रेन 13202 LTT-राजगीर एक्सप्रेस अटगांव में 16:24 से 18:02 तक (दोनों दिन)

ट्रेन 12139 CSMT-नागपुर सेवाग्राम एक्सप्रेस खडवली में 16:20 से 17:40 तक (दोनों दिन)

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 22221 CSMT-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस ब्लॉक के बाद पहली ट्रेन होगी, जिसे खर्डी में 17:30 से 17:50 तक नियंत्रित किया जाएगा।

कुछ ट्रेनें 10 से 15 मिनट देरी से चलेंगी

रेलवे ने बताया कि निम्नलिखित ट्रेनें 10 से 15 मिनट तक विलंबित रह सकती हैं?

ट्रेन 12173 LTT-प्रतापगढ़ उद्योगनगरी एक्सप्रेस (केवल 10 मई)

ट्रेन 12107 LTT-सीतापुर एक्सप्रेस (केवल 11 मई)

ट्रेन 15268 LTT-रक्सौल एक्सप्रेस (केवल 11 मई)

ट्रेन 11001 CSMT-बल्लारशाह नंदीग्राम एक्सप्रेस (दोनों दिन)

रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई ट्रेन पहले से विलंब से चल रही होगी या पुनर्निर्धारित होगी, तो उसे परिचालन सुविधा के अनुसार नियंत्रित किया जाएगा।

यात्रियों से सहयोग की अपील

मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल निला ने बताया कि यह रखरखाव ब्लॉक आधारभूत संरचना सुधार, अतिक्रमण हटाने और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन का सहयोग करें तथा यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।