बंगाल-असम-पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई, फोड़े पटाखे

कासगंज। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत से विजय पाने पर भारतीय जनता पार्टी के कासगंज कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर हर्षोल्लास से जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी की।

जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, सुशासन एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है। भाजपा निरंतर देश एवं प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर डॉ. बी.डी. राना, नवल कुलश्रेष्ठ, गौरीशंकर शर्मा, महेंद्र बघेल, आकाश दीप रानू, संजय सोलंकी, राजवीर सिंह भल्ला, कृष्णकांत वशिष्ठ, डॉ. खूब सिंह, के.पी. सिंह, शरद गुप्ता, डॉ. मनोज शर्मा, संजय पुंडीर, ब्रजेश उपाध्याय, विपिन शर्मा, कुलदीप प्रतिहार, मयंक वैश्य, हिमांशु उपाध्याय, शुभम प्रधान सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।