वरिष्ठ अधिवक्ता को मातृ शोक

कासगंज। जनपद कासगंज न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येंद्र पाल सिंह बैस की माता सोमवती का 80 वर्ष की आयु में मंगलवार को उनके पैतृक गांव बढ़ारी बैस में निधन हो गया। उनके निधन से परिवार एवं सगे-संबंधियों में गहरा शोक व्याप्त है। निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए न्यायिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग गांव बढ़ारी बैस पहुंचे।

श्रद्धांजलि देने वालों में कासगंज के जिला जज रामेश्वर, इटावा के जिला जज रजत सिंह जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद मिश्रा, रूप किशोर चाणक, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज पांडे, युवा व्यापार मंडल के महामंत्री विकास गुप्ता, बार एसोसिएशन के महासचिव महिपाल सिंह राजपूत सहित अधिवक्ता चेतन चौहान, प्रदीप सक्सेना, जय कुमार सक्सेना, बॉबी शर्मा, श्यामेंद्र मिश्रा, पंकज चतुर्वेदी, अयोध्या प्रसाद और अन्य कई अधिवक्ता व गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया।