समर रश में यात्रियों को राहत, नॉर्दर्न रेलवे ने चलाईं विशेष ट्रेनें

अंबाला। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ (समर रश) को देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे एवं अंबाला मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराना है, ताकि भीड़भाड़ के समय यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उत्तर रेलवे अंबाला मंडल ने बताया कि यात्रियों की अधिक मांग वाले रूटों पर अतिरिक्त फेरे लगाए जा रहे हैं और आवश्यकता के अनुसार नई विशेष ट्रेनों की घोषणा भी की जा रही है। इन ट्रेनों के संचालन से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

अंबाला मंडल द्वारा संचालित समर स्पेशल ट्रेनें

उत्तर रेलवे द्वारा विभिन्न प्रमुख मार्गों पर निम्न समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं?

05735/05736 अमृतसर कटिहार अमृतसर

04081/04082 नई दिल्ली श्री माता वैष्णो देवी कटरा नई दिल्ली

04610/04609 अमृतसर बरौनी अमृतसर

05301/05302 मऊ अंबाला छावनी मऊ

04512/04511 चंडीगढ़ पटना चंडीगढ़

04520/04519 बठिंडा वाराणसी बठिंडा

04624/04633 अमृतसर कोलकाता टर्मिनल अमृतसर

04620/04619 फिरोजपुर छावनी झंझारपुर फिरोजपुर छावनी

05193/05194 छपरा पठानकोट छपरा

09271/09272 भावनगर टर्मिनस हरिद्वार भावनगर टर्मिनस

अब तक 65 ट्रिप्स, 1.17 लाख यात्रियों ने किया सफर

रेलवे प्रशासन के अनुसार इन समर स्पेशल ट्रेनों की अब तक लगभग 65 ट्रिप्स पूरी हो चुकी हैं, जिनमें करीब 1.17 लाख यात्रियों ने यात्रा की है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि गर्मियों में यात्रियों को इन ट्रेनों से बड़ी सुविधा मिल रही है।

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की अवधि बढ़ाने और फेरे बढ़ाने जैसे कदम भी उठाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को लाभ मिल सके।

यात्रियों से अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और समय रहते आरक्षण कराकर समर स्पेशल ट्रेनों का अधिकतम लाभ उठाएं। साथ ही यात्रा से पहले स्टेशन कोड/नाम सत्यापित करने और नवीनतम जानकारी के लिए भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

यशनजीत सिंह वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल