पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने इज्जतनगर मंडल के रेलखंडों का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने इज्जतनगर मंडल के रेलखंडों का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

रामनगर-काशीपुर-लालकुआं रेलखंड का दूसरे दिन निरीक्षण, यात्री सुविधाओं व संरक्षा पर दिया विशेष जोर

अमृत भारत योजना के तहत काठगोदाम, काशीपुर व लालकुआं स्टेशनों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने इज्जतनगर मंडल के दो दिवसीय दौरे के दौरान रेल संरक्षा और यात्री सुविधाओं का जायजा लेने के लिए विभिन्न रेलखंडों का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। दौरे के पहले दिन उन्होंने इज्जतनगर-काठगोदाम रेलखंड का निरीक्षण किया, जबकि दूसरे दिन रामनगर-काशीपुर-लालकुआं रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार एवं संबंधित शाखाधिकारियों के साथ किया।

निरीक्षण के दौरान अपर महाप्रबंधक ने रेलपथ के रख-रखाव, साफ-सफाई, राइडिंग क्वालिटी, सिग्नलों की स्थिति, रेलखंड में जारी कॉसन ऑर्डर तथा समपारों की स्थिति का गहन परीक्षण किया। साथ ही उन्होंने विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए स्टेशन परिसरों की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।

अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान अपर महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत काठगोदाम, काशीपुर एवं लालकुआं स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में तेजी से पूर्ण किए जाएं, ताकि यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ शीघ्र मिल सके।

रेल प्रशासन ने बताया कि इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य रेल संचालन को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखना तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

यह जानकारी संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर मंडल द्वारा दी गई।