कछला देहात समपार 295/सी 12 घंटे रहेगा बंद, रेलवे करेगा ओवरहालिंग व मरम्मत

कछला देहात समपार 295/सी 12 घंटे रहेगा बंद, रेलवे करेगा ओवरहालिंग व मरम्मत

03 मई शाम 6 बजे से 04 मई सुबह 6 बजे तक सड़क यातायात पूर्णतया रहेगा बंद

समपार 294/बी से होगा वैकल्पिक मार्ग

बरेली। रेलवे प्रशासन द्वारा इज्जतनगर मंडल के बितरोई-मानपुर नगरिया स्टेशनों के मध्य स्थित समपार संख्या 295/सी (कछला देहात) पर सावधिक ओवरहालिंग एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते 03 मई, 2026 को सायं 6.00 बजे से 04 मई, 2026 को प्रातः 06.00 बजे तक उक्त समपार पर सड़क यातायात पूर्णतया बंद रहेगा।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि समपार बंद रहने की अवधि में सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। यात्री एवं वाहन चालक बितरोई रेलवे स्टेशन के समीप स्थित समपार संख्या 294/बी के माध्यम से आवागमन कर सकेंगे।

रेलवे ने समपार बंद रहने से आमजन को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

यह जानकारी संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर द्वारा दी गई।