ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा हेतु बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एवं गोरखपुर-बोरीवली के बीच चलेगी अनारक्षित विशेष ट्रेन

बरेली। ग्रीष्मकाल में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 09157 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एवं 09158 गोरखपुर-बोरीवली टर्मिनल के बीच एक जोड़ी अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाड़ी का संचालन किया जाएगा। यह विशेष गाड़ी बांद्रा टर्मिनस से 03 मई 2026 तथा गोरखपुर से 04 मई 2026 को चलाई जाएगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि 09157 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 03 मई को बांद्रा टर्मिनस से 00:30 बजे प्रस्थान कर बोरीवली, वापी, सूरत, वड़ोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, बयाना, भरतपुर, मथुरा जंक्शन, हाथरस सिटी, कासगंज, बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, मैलानी, सीतापुर, बुढ़वल, गोण्डा, बस्ती व खलीलाबाद होते हुए अगले दिन 17:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

वापसी में 09158 गोरखपुर-बोरीवली टर्मिनस अनारक्षित विशेष गाड़ी 04 मई को गोरखपुर से 20:30 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद, बस्ती, गोण्डा, बुढ़वल, सीतापुर, मैलानी, पीलीभीत, इज्जतनगर, बरेली सिटी, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, बयाना, सवाई माधोपुर, कोटा, नागदा, रतलाम, वड़ोदरा, सूरत व वापी होते हुए बोरीवली 11:30 बजे पहुंचेगी।

रेल प्रशासन के अनुसार इस गाड़ी में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 18 अनारक्षित कोच, 01 एलएसएलआरडी तथा 01 एलडब्ल्यूएलआरआरएम कोच शामिल रहेगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखें तथा समय पर स्टेशन पहुंचकर यात्रा करें।