इज्जतनगर मंडल में अप्रैल 2026 में सेवानिवृत्त 8 कर्मचारियों को विदाई, दस्तावेज व समापक राशि भुगतान परिपत्र सौंपे

इज्जतनगर। इज्जतनगर मंडल में माह अप्रैल 2026 के दौरान सेवानिवृत्त हुए 08 रेल कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापक राशि भुगतान परिपत्र, मेडिकल कार्ड सहित अन्य सेवानिवृत्ति दस्तावेज प्रदान किए तथा उनके दीर्घायु, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

अपर मंडल रेल प्रबंधक ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे रेल परिवार के अभिन्न अंग हैं। उन्होंने सलाह दी कि जीवन भर की अर्जित पूंजी को सोच-समझकर निवेश करें और सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कार्यशैली आने वाली पीढ़ी के रेलकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित शाखा अधिकारियों, यूनियन एवं एसोसिएशन पदाधिकारियों ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद अपने तन, मन और धन का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने साइबर अपराध से सतर्क रहने, बैंक अकाउंट का ओटीपी किसी के साथ साझा न करने तथा अपनी पूंजी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

मंडल कार्मिक अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि इस माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में बुद्ध सेन भगत (ट्रैक मेंटेनर/लालकुआं), रामऔतार (ट्रैक मेंटेनर/फतेहगढ़), किशोरी सिंह (ट्रैक मेंटेनर/पीलीभीत), राजेन्द्र कुमार (कार्यालय अधीक्षक/इज्जतनगर), अजय कुमार (ड्रेसर/मंडल चिकित्सालय इज्जतनगर), रमेश सिंह (मुख्य लोको निरीक्षक/पीलीभीत), ललित नारायण मिश्रा (मुख्य लोको निरीक्षक/काठगोदाम) तथा अयाज अली खान (वरिष्ठ टेक्नीशियन/बरेली सिटी) शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशानुसार इज्जतनगर मंडल में एक नई पहल की शुरुआत की गई है, जिसके तहत सेवानिवृत्ति से उत्पन्न रिक्त पदों पर उसी तिथि को प्रस्तावित कर्मचारियों को पदोन्नति दी जा रही है। इस माह में भी हर्वेश कुमार (ड्रेसर/मंडल चिकित्सालय इज्जतनगर) को पदोन्नति प्रदान की गई।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यू.एस. नाग, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) सतेन्द्र यादव, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (परिचालन) उमेश चन्द्र मिश्रा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-1 विनोद कुमार वर्मा, मंडल वित्त प्रबंधक बी.एस. पवार, सहायक कार्मिक अधिकारी बबलू सहित सभी शाखा अधिकारी, मान्यता प्राप्त यूनियन एवं एसोसिएशन पदाधिकारी, कर्मचारी तथा उनके परिजन उपस्थित रहे।

संजीव शर्मा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर