कागारौल:नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विरोध को लेकर महिलाओं का उबाल

सुमित गर्ग संवाददाता,

कागारौल में निकली जन आक्रोश महिला पदयात्रा, विपक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

खेरागढ़/कागारौल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के कथित विरोध को लेकर कस्बा कागारौल में महिलाओं का आक्रोश खुलकर सड़कों पर दिखाई दिया। महिलाओं ने जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकालकर विपक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और नारी सम्मान के समर्थन में एकजुटता का परिचय दिया।

पदयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं, जिन्होंने हाथों में तख्तियां और नारों के साथ अपना विरोध दर्ज कराया। पूरे कस्बे में गूंजते नारों के बीच महिलाओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि नारी शक्ति के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष पवन सिकरवार ने कहा कि नारी शक्ति को सशक्त बनाने वाले इस ऐतिहासिक अधिनियम का विरोध करने वालों को जनता समय आने पर जवाब देगी। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा।

कार्यक्रम में भूमि बैंक खेरागढ़ के अध्यक्ष विजयपाल सिंह सिकरवार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुरेश सिकरवार, नेत्रपाल रावत, केदार सिंह चाहर, राजपाल चौधरी, लाखन सिंह चाहर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पदयात्रा के दौरान महिलाओं का उत्साह और एकजुटता देखने लायक रही। इस आयोजन ने यह संकेत दिया कि अब नारी शक्ति हर मुद्दे पर मजबूती से अपनी आवाज उठाने के लिए तैयार है।