गौ संरक्षण को लेकर खेरागढ़ में विशाल पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन

गौ माता को ?राष्ट्र माता? घोषित करने की माँग, खेरागढ़ तहसील पर उमड़ा जनसैलाब

खेरागढ़ (आगरा)। देशभर की 5400 तहसीलों में आयोजित राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत खेरागढ़ में सोमवार को गौ माता को ?राष्ट्र माता? घोषित किए जाने की माँग को लेकर विशाल प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में गौ भक्तों और श्रद्धालुओं की सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय काली माता मंदिर से हुई, जहाँ से आगरा जिला प्रभारी आकाश त्यागी के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में मलूक पीठ, वृंदावन से पधारे संत गिरधर दास जी महाराज की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ तहसील कार्यालय तक मार्च किया।

तहसील पहुँचने पर उपजिलाधिकारी ऋषि राव को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गौ माता को ?राष्ट्र माता? का दर्जा देने, गौ संरक्षण हेतु कड़े कानून बनाने तथा गौचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रमुख माँगें रखी गईं।

प्रदर्शन के दौरान तहसील प्रभारी प्रदीप जादौन सहित गंगा प्रसाद, विष्णु सिसोदिया, संदीप, अमरेश, मनीष, सतेंद्र परासर, रामनरेश, अशोक एवं शुभम समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संत गिरधर दास जी महाराज ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति की आधारशिला हैं और उन्हें उचित सम्मान दिलाने के लिए आंदोलन जारी रहेगा।