खेरागढ़ में नारी शक्ति का हुंकार: महिला पदयात्रा में उमड़ा जनआक्रोश, विरोधियों को सीधी चुनौती

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर महिलाओं का उबाल

खेरागढ़ में जन आक्रोश महिला पदयात्रा, विपक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

खेरागढ़। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के कथित विरोध को लेकर खेरागढ़ कस्बे में महिलाओं का आक्रोश सड़कों पर नजर आया। जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकालकर महिलाओं ने विपक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और नारी सम्मान के समर्थन में एकजुटता दिखाई।

पदयात्रा की शुरुआत कस्बे के डाक बंगले से हुई, जहां से बड़ी संख्या में महिलाएं नारेबाजी करते हुए निकलीं। यह पदयात्रा प्रमुख मार्गों से होती हुई चेयरमैन सुधीर गर्ग ?गुड्डू? के आवास पर पहुंचकर समाप्त हुई, जहां जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित चेयरमैन सुधीर गर्ग ?गुड्डू? ने कहा कि नारी शक्ति को सशक्त बनाने वाले इस ऐतिहासिक अधिनियम का विरोध करने वालों को जनता जवाब देगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा।

इस दौरान महिला जिला उपाध्यक्ष कृष्णा गर्ग, महिला मंडल अध्यक्ष ममता गर्ग सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी की। साथ ही मंडल अध्यक्ष कपिल जिंदल, सभासद रामबाबू, राजकुमारी राजपूत, समाजसेविका किरन, जमीला देवी, रज्जो देवी, दीनदयाल मंगल, रक्षपाल सिंह आदि भी मौजूद रहे।

पदयात्रा के दौरान महिलाओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया और स्पष्ट संदेश दिया कि नारी शक्ति के सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

पूरे आयोजन में महिलाओं का जोश और एकजुटता देखने लायक रही, जिसने यह संकेत दिया कि अब नारी शक्ति हर मुद्दे पर मजबूती से अपनी आवाज उठाने के लिए तैयार है।