मुरादाबाद में अस्पतालों व नर्सिंग होमों का फायर ऑडिट, अग्निशमन विभाग ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान

मुरादाबाद। जनपद में अस्पतालों एवं नर्सिंग होमों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अग्निशमन विभाग द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 28 अप्रैल को महानिदेशक, अग्निशमन तथा आपात सेवा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश से 02 अप्रैल से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,के आदेशानुसार मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ आर के पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में स्कीम नंबर-03 के तहत जनपद के विभिन्न अस्पतालों और नर्सिंग होमों का फायर ऑडिट एवं इवैकुएशन के दृष्टिगत निरीक्षण किया गया।

इस अभियान के अंतर्गत मुरादाबाद अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा मुरादाबाद, कटघर, ठाकुरद्वारा, बिलारी एवं कांठ की टीमों द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर अग्नि सुरक्षा उपकरणों की स्थिति, इमरजेंसी निकासी व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का जायजा लिया गया।

अभियान के दौरान अस्पताल व नर्सिंग होम संचालकों तथा कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सभी अग्नि सुरक्षा उपकरणों को सदैव कार्यशील अवस्था में रखें तथा समय-समय पर उनका नियमित अनुरक्षण कराएं। इसके साथ ही स्टाफ को अग्निकांड की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, मरीजों की सुरक्षित निकासी और प्राथमिक अग्निशमन उपायों के संबंध में जागरूक किया गया।

अग्निशमन विभाग ने निरीक्षण के दौरान मौजूद लोगों को आग से बचाव के आवश्यक उपायों की जानकारी दी और आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया भी समझाई।

अभियान के दौरान जिन अस्पतालों एवं क्लिनिकों का निरीक्षण किया गया, उनमें एमडीएस क्लिनिक कुंदरकी, कादरी क्लिनिक कुंदरकी, एएच हेल्थ केयर कुंदरकी, डॉ फुरकान जनरल क्लिनिक, रियाज क्लिनिक, डॉ रियाजुल क्लिनिक, बचपन क्लिनिक, चिराग क्लिनिक, एबीएस हॉस्पिटल एकता विहार रामपुर रोड, हिमनिश चाइल्ड एंड डेंटल केयर, सिनर्जी हॉस्पिटल, जीवन नर्सिंग होम कांठ, फैमिली नर्सिंग होम कांठ, सुल्तान हॉस्पिटल कोहिनूर तिराहा कटघर, गली हॉस्पिटल कटघर, तेजस मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल ठाकुरद्वारा, एसएमआर हॉस्पिटल ठाकुरद्वारा, मोहम्मद शमी मेमोरियल हेल्थ केयर सेंटर ठाकुरद्वारा, हिंद हॉस्पिटल ठाकुरद्वारा, सिटी नर्सिंग होम ठाकुरद्वारा तथा प्रतिभा नर्सिंग होम रामपुर रोड शामिल रहे।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि जनपद में आग की घटनाओं को रोकने और अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन न करने वाले संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे और आवश्यकता पड़ने पर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।

अग्निशमन विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे अस्पतालों एवं सार्वजनिक भवनों में अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत फायर सर्विस को सूचना दें।