प्रयागराज स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, कई ट्रेनों का बदला रूट यार्ड रीमॉडलिंग के चलते 24 से 29 अप्रैल तक ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित

प्रयागराज स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, कई ट्रेनों का बदला रूट

यार्ड रीमॉडलिंग के चलते 24 से 29 अप्रैल तक ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित

अहमदाबाद। प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के अंतर्गत नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है। इस कारण रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ प्रमुख ट्रेनों को निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग से संचालित करने का निर्णय लिया है।

रेलवे के अनुसार नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान रेल परिचालन सुचारू बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था की गई है। प्रभावित ट्रेनों को वैकल्पिक रूट से चलाया जाएगा, ताकि यात्रियों को अधिक परेशानी न हो।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

ट्रेन संख्या 15560 अहमदाबाद?दरभंगा एक्सप्रेस

दिनांक 24 अप्रैल 2026 को अहमदाबाद से चलने वाली यह ट्रेन अब माणिकपुर?प्रयागराज छिवकी?जीवनाथपुर?वाराणसी?जौनपुर?औंढ़िहार मार्ग से संचालित होगी।

ट्रेन संख्या 15559 दरभंगा?अहमदाबाद एक्सप्रेस

दिनांक 29 अप्रैल 2026 को दरभंगा से प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन अब औंढ़िहार?जौनपुर?वाराणसी?जीवनाथपुर?प्रयागराज छिवकी?माणिकपुर मार्ग से चलेगी।

ट्रेन संख्या 19421 अहमदाबाद?पटना एक्सप्रेस

दिनांक 26 अप्रैल 2026 को अहमदाबाद से रवाना होने वाली यह ट्रेन अब माणिकपुर?प्रयागराज छिवकी?मिर्जापुर?पं. दीन दयाल उपाध्याय मार्ग से संचालित होगी।

ट्रेन संख्या 19422 पटना?अहमदाबाद एक्सप्रेस

दिनांक 28 अप्रैल 2026 को पटना से चलने वाली यह ट्रेन अब पं. दीन दयाल उपाध्याय?मिर्जापुर?प्रयागराज छिवकी?माणिकपुर मार्ग से चलेगी।

ट्रेन संख्या 09447 अहमदाबाद?पटना विशेष ट्रेन

दिनांक 29 अप्रैल 2026 को अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली यह विशेष ट्रेन अब आगरा कैंट?वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)?माणिकपुर?प्रयागराज छिवकी?पं. दीन दयाल उपाध्याय मार्ग से संचालित होगी।

रेलवे ने बताया कि उपरोक्त सभी ट्रेनों को प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 2 मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की अद्यतन जानकारी रेलवे हेल्पलाइन, एनटीईएस ऐप या अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।