पश्चिम रेलवे चलाएगा साबरमती–दुर्गापुर समर स्पेशल, 24 अप्रैल को होगी रवाना

अहमदाबाद। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए साबरमती?दुर्गापुर?साबरमती समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन विशेष किराया पर संचालित की जाएगी।

पश्चिम रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 09413/09414 का संचालन निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा।

ट्रेन संचालन का विवरण

ट्रेन संख्या 09413 (साबरमती?दुर्गापुर स्पेशल)

यह ट्रेन 24 अप्रैल 2026 को साबरमती स्टेशन से शाम 18:25 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 09:15 बजे दुर्गापुर पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 09414 (दुर्गापुर?साबरमती स्पेशल)

यह ट्रेन 26 अप्रैल 2026 को दुर्गापुर से दोपहर 12:15 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 03:00 बजे साबरमती पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, कोडरमा, धनबाद, आसनसोल, अंडाल सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

आरक्षण की सुविधा

ट्रेन संख्या 09413 के लिए आरक्षण 22 अप्रैल 2026 से सभी PRS काउंटरों एवं IRCTC वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।

कोच संरचना

इस समर स्पेशल ट्रेन में 3-टियर एसी एवं स्लीपर श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले समय और उपलब्धता की जानकारी लेकर ही टिकट बुक कराएं।