अजमेर-पालनपुर रेलखंड पर आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य, कई ट्रेनें रद्द व मार्ग परिवर्तित

अजमेर। अजमेर मंडल के अजमेर-पालनपुर रेलखंड के बीच जवाली-रानी स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 633 एवं 634 पर आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण इस मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस कार्य के चलते कई रेलसेवाएं रद्द, कुछ का मार्ग परिवर्तित तथा कुछ ट्रेनों को रीशड्यूल किया गया है।

रद्द रहने वाली रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

गाड़ी संख्या 14821 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस दिनांक 23.04.26 व 24.04.26 को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 14822 साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस दिनांक 24.04.26 व 25.04.26 को रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

गाड़ी संख्या 14701 श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस (दिनांक 23.04.26) को अजमेर-चित्तौड़गढ़-रतलाम-वडोदरा मार्ग से चलाया जाएगा। इस दौरान ट्रेन भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर स्टेशनों पर ठहरेगी।

गाड़ी संख्या 20943 बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी (दिनांक 23.04.26) को महेसाना-भीलड़ी-लूनी मार्ग से संचालित किया जाएगा। यह ट्रेन पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर, समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

गाड़ी संख्या 20694 बैंगलुरू-जोधपुर (दिनांक 22.04.26) को महेसाना-भीलड़ी-लूनी मार्ग से चलाया जाएगा। मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर, समदड़ी स्टेशनों पर रुकेगी।

गाड़ी संख्या 20496 हडपसर-जोधपुर (दिनांक 23.04.26) को भी महेसाना-भीलड़ी-लूनी मार्ग से संचालित किया जाएगा। यह ट्रेन पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर, समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रीशड्यूल रहने वाली रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

गाड़ी संख्या 19411 गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक (दिनांक 24.04.26) अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 30 मिनट देरी से रवाना होगी।

गाड़ी संख्या 19223 साबरमती-जम्मूतवी (दिनांक 24.04.26) अपने तय समय से 1 घंटा देरी से प्रस्थान करेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे स्टेशन या रेल हेल्पलाइन से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।