यात्रियों की सुविधा हेतु वटवा से अहमदाबाद व गांधीनगर के लिए विशेष बसों की व्यवस्था

अहमदाबाद। भारतीय रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं रेलवे अवसंरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत गेरतपुर?अहमदाबाद खंड पर प्रीकास्टेड पोर्टल बीम की स्थापना का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए 19 अप्रैल 2026 को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।

ट्रैफिक ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। इसी क्रम में ट्रेन संख्या 20901 मुंबई सेंट्रल?गांधीनगर केपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस को वटवा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट (समाप्त) किया जाएगा।

यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अहमदाबाद मंडल द्वारा 19 अप्रैल को विशेष बस सेवा की व्यवस्था की गई है।

विशेष बस व्यवस्था

वटवा से अहमदाबाद के लिए 16 एसी बसें उपलब्ध कराई गई हैं।

वटवा से गांधीनगर के लिए 2 एसी बसें उपलब्ध कराई गई हैं।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि यह व्यवस्था यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक परिवहन सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है, ताकि ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान यात्रा प्रभावित न हो।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित जानकारी रेलवे स्टेशन या आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त कर लें।