इज्जतनगर मंडल: प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. ए.ए. खान ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व मंडल चिकित्सालय का किया गहन निरीक्षण

इज्जतनगर मंडल: प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. ए.ए. खान ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व मंडल चिकित्सालय का किया गहन निरीक्षण

उच्चीकृत स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्देश, यूनियन पदाधिकारियों संग किया संवाद

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल में रेल कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर डॉ. ए.ए. खान ने 17 एवं 18 अप्रैल 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कारखाना इज्जतनगर तथा मंडल चिकित्सालय, इज्जतनगर का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. ए.ए. खान ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों को उच्चीकृत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही मंडल चिकित्सालय इज्जतनगर के बहिरंग (ओपीडी) एवं अन्तरंग (आईपीडी) विभागों का भी निरीक्षण कर चिकित्सा सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के उपरांत डॉ. खान ने अपर मंडल रेल प्रबंधक, शाखा अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों तथा रेल यूनियन पदाधिकारियों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत करने को लेकर संवाद भी स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक चिकित्सक को हमेशा विनम्र, संयमी, धैर्यवान और बिना किसी चिंता के अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने चिकित्सा कर्मियों को रोगियों के साथ मधुर व्यवहार और सकारात्मक संबंध बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यू.एस. नाग, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोहर कुमार, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष शंखधार, मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषभ गाबा, डॉ. प्राची वर्मा, डॉ. युसरा हसन सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पैरा मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा।

रेल प्रशासन द्वारा इस निरीक्षण को रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर मंडल