परशुराम जयंती पर पहुंचेंगे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक जनसभा को करेंगे संबोधित

परशुराम जयंती पर पहुंचेंगे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक जनसभा को करेंगे संबोधित

मैनपुरी जिले में 19 अप्रैल को परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा के संयोजक धनेश मिश्रा उर्फ बॉबी ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा भोगांव विधायक एवं पूर्व आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। शोभायात्रा को लेकर जिले में उत्साह का माहौल बना हुआ है।