करहल। संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्य तिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई

करहल। संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्य तिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई ।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ.जे.पी.यादव एवं प्रबंधक श्रीमती सरिता सिंह शिक्षकगणों एवं बच्चों ने चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि अर्पित की ।

विद्यालय के निदेशक डॉ.जे.पी.यादव ने उपस्थित सभी छात्र छात्राओं एवं स्टाफ को संबोधित करते हुए बताया कि सन 1921 में गांधीजी के नेतृत्व में जब असहयोग आंदोलन जारी था उस दौरान चंद्रशेखर आजाद मात्र 14 वर्ष की अवस्था में आंदोलन में सक्रिय हुए और अंग्रेजी हुकूमत में उन्हें गिरफ्तार कर लिया और मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, मजिस्ट्रेट ने जब उनसे उनका नाम पूछा तो अपना नाम आजाद बताया, पिता का नाम स्वतंत्रता और घर जेलखाना बताया तभी से इनका नाम आजाद पड़ गया । "काकोरी कांड" एवं जनरल सांडर्स की हत्या के कारण आजाद ने प्रतिज्ञा की कि कभी भी पुलिस के हाथ नहीं आऊंगा ।

आगे उन्होंने बताया कि 27 फरवरी सन 1931 को इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में मुखबिरों की सूचना पर अंग्रेज हुकूमत के सिपाहियों द्वारा घेर लिए गए और डटकर मुकाबला किया, जब आजाद की पिस्तौल में एक गोली शेष बची तो अपनी कनपटी पर खुद को गोली मारकर हमेशा हमेशा के लिए अमर हो गए । आप सभी को भी संकल्पित होकर देश सेवा करनी चाहिए। उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारें।

विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती सरिता सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें भारत के इन वीर सपूतों का सदैव सम्मान करना चाहिए तथा इनसे प्रेरणा लेकर देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने के लिए संकल्प लेना चाहिए। इच्छा मिश्रा, समर्थ राठौर, उमम फात्मा, जुनेरा इमरान, रौनक,दीपांशु कुमार ने आजाद जी का छाया चित्र स्वयं बनाकर निदेशक को भेंट किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चंद्रजीत यादव, बृजेन्द्र कुमार, धर्मेंद्र, सुधीर, मोहित, दीपक ,विनय, सोनी, निशा, मनीषा,सुरेंद्र, अंशुल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।