प्रोन्नत वेतन मान को लेकर शिक्षकों ने किया सत्याग्रहण,डिग्री कालेज परिसर मे काली पट्टी बांध कर जताया विरोध,

प्रोन्नत वेतन मान को लेकर शिक्षकों ने किया सत्याग्रहण,डिग्री कालेज परिसर मे काली पट्टी बांध कर जताया विरोध,


मैनपुरी जनपद मैनपुरी के श्री चित्रगुप्त महाविद्यालय के प्रांगण में शिक्षक संघ ओटा के नेतृत्व में एक दिवसीय जनपद स्तरीय शिक्षिको ने शासन के स्पष्ट आदेशों के बावजूद प्रोन्नत वेतनमान का लाभ न मिलने से नाराज है जिसको लेकर आज धरना प्रदर्शन काली पट्टी वाध कर किया । यह प्रदर्शन 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक महाविद्यालय परिसर में किया गया, जिसमें जिले के अन्य अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षक भी शामिल हुए।
आपको बतादे मामला लंबे समय से लंबित प्रोन्नत वेतनमान का है। शिक्षकों का आरोप है कि प्रयागराज स्थित उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा 14 शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान देने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद महाविद्यालय प्रशासन ने इन आदेशों का पालन नहीं किया। इतना ही नहीं, बाद में जारी हुए दूसरे आदेश में भी यह साफ कहा गया था कि अनुपालन न होने की स्थिति में प्राचार्य का वेतन रोका जा सकता है, लेकिन इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।
आरोप यह भी है कि केवल वेतनमान ही नहीं, बल्कि अन्य बुनियादी अधिकार जैसे कन्फर्मेशन लेटर भी वर्षों से लंबित हैं। एक साल में मिलने वाला यह पत्र चार साल बाद भी जारी नहीं किया गया है। इस संबंध में प्रदर्शन करता है