नौकरी के नाम पर 3.5 लाख ठगी, सालभर बाद खुलासा ANM बताकर भरोसा जीता, पैसे लेकर न नौकरी न रकम धमकी का आरोप

नौकरी के नाम पर 3.5 लाख ठगी, सालभर बाद खुलासा ANM बताकर भरोसा जीता, पैसे लेकर न नौकरी न रकम धमकी का आरोप।

मैनपुरी - मैनपुरी शहर कोतवाली क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता रूचि ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि मनोरमा तिवारी ने खुद को अस्पताल में एएनएम बताकर नर्स की आउटसोर्सिंग नौकरी दिलाने का झांसा दिया और अप्रैल 2025 में नकद रकम ले ली। एक साल बाद भी न नौकरी लगी और न पैसे लौटाए गए। पैसे मांगने पर धमकी देने और घर से निकालने का भी आरोप है। पुलिस से जांच कर रकम वापस दिलाने की मांग की गई है।

बाइट - रुचि यादव पीड़ित