पश्चिम रेलवे चलाएगी गांधीधाम–मालदा टाउन–गांधीधाम समर स्पेशल ट्रेन

पश्चिम रेलवे चलाएगी गांधीधाम?मालदा टाउन?गांधीधाम समर स्पेशल ट्रेन

मुंबई। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और अतिरिक्त मांग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने गांधीधाम?मालदा टाउन?गांधीधाम के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी।

ट्रेन संख्या 09463/09464 का संचालन

ट्रेन संख्या 09463 गांधीधाम?मालदा टाउन समर स्पेशल दिनांक 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को गांधीधाम से 12:30 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन मंगलवार को 09:10 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।

वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 09464 मालदा टाउन?गांधीधाम समर स्पेशल दिनांक 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को मालदा टाउन से 17:35 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन गुरुवार को 15:30 बजे गांधीधाम पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सामाखियाली, राधनपुर, भीलड़ी, पालनपुर, आबू रोड, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, इडगाह आगरा, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना, किउल, अभयपुर, जमालपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज, बड़हरवा और न्यू फरक्का स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच संरचना

इस समर स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।

बुकिंग 14 अप्रैल से

ट्रेन संख्या 09463 गांधीधाम?मालदा टाउन समर स्पेशल के लिए टिकटों की बुकिंग 14 अप्रैल 2026 से सभी PRS काउंटरों और IRCTC वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी एवं उपलब्धता की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।