अहमदाबाद–पालनपुर रेलखंड पर ट्रैफिक ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व मार्ग परिवर्तित

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और परिचालन दक्षता को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद?पालनपुर रेलखंड पर साबरमती डी केबिन पर नई ?वाई-कनेक्टिविटी? के कार्य हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। यह कार्य 14 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को साबरमती?खोडियार सेक्शन के बीच किया जाएगा।

रेलवे के अनुसार इस कार्य के पूरा होने के बाद ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुगम और तेज होगी, मार्ग क्षमता में वृद्धि होगी, परिचालन में लचीलापन आएगा तथा समयपालन में सुधार होगा। हालांकि कार्य के दौरान ट्रैफिक ब्लॉक के चलते कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

पूर्णतः रद्द रहने वाली ट्रेनें

69249 साबरमती-कटोसन रोड (13 व 14 अप्रैल 2026)

69250 कटोसन रोड-साबरमती (14 व 15 अप्रैल 2026)

79433 साबरमती-पाटन (14 अप्रैल 2026)

79434 पाटन-साबरमती (14 अप्रैल 2026)

79435 साबरमती-पाटन (14 अप्रैल 2026)

79436 पाटन-साबरमती (14 अप्रैल 2026)

79431 साबरमती-महेसाणा (14 अप्रैल 2026)

79432 महेसाणा-साबरमती (14 अप्रैल 2026)

आंशिक रूप से रद्द रहने वाली ट्रेनें

14822 साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस (14 अप्रैल 2026)

साबरमती से आबूरोड के बीच आंशिक रूप से रद्द

14821 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस (13 अप्रैल 2026)

आबूरोड से साबरमती के बीच आंशिक रूप से रद्द

टर्मिनल परिवर्तन

19032 योगनगरी ऋषिकेश-साबरमती योगा एक्सप्रेस (13 अप्रैल 2026)

साबरमती बीजी के स्थान पर साबरमती जंक्शन (जेल साइड SBT) तक शॉर्ट टर्मिनेट होगी।

मार्ग परिवर्तित (डायवर्ट) ट्रेनें

22497 श्रीगंगानगर-तिरुचिरापल्ली हमसफर एक्सप्रेस (13 अप्रैल 2026)

20902 गांधीनगर कैपिटल-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत (14 अप्रैल 2026)

20960 वडनगर-वलसाड इंटरसिटी (14 अप्रैल 2026)

20959 वलसाड-वडनगर इंटरसिटी (14 अप्रैल 2026)

20901 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत (14 अप्रैल 2026)

इन सभी ट्रेनों को निर्धारित मार्ग के स्थान पर खोडियार?चांदलोडिया बी केबिन?साबरमती ए केबिन होकर चलाया जाएगा।

यात्रियों से अपील

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे हेल्पलाइन या आधिकारिक वेबसाइट/ऐप से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह कार्य भविष्य में रेल संचालन को अधिक बेहतर और तेज बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।