पश्चिम रेलवे ने शुरू की साबरमती–आसनसोल समर स्पेशल एसी ट्रेन, 17 अप्रैल से संचालन

अहमदाबाद। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए साबरमती?आसनसोल?साबरमती के बीच विशेष किराये पर समर स्पेशल एसी ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सीमित ट्रिप के लिए संचालित की जाएगी।

ट्रेन संख्या 09435/09436 का संचालन

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 09435 साबरमती?आसनसोल समर स्पेशल (02 ट्रिप) का संचालन 17 और 24 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को किया जाएगा। यह ट्रेन साबरमती से रात्रि 22:55 बजे रवाना होकर तीसरे दिन रविवार को 13:15 बजे आसनसोल पहुंचेगी।

वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 09436 आसनसोल?साबरमती समर स्पेशल (02 ट्रिप) का संचालन 19 और 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को होगा। यह ट्रेन आसनसोल से 16:10 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन मंगलवार को 04:30 बजे साबरमती पहुंचेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

दोनों दिशाओं में यह समर स्पेशल ट्रेन महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, फालना, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, सवाई माधोपुर, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया, कोडरमा, धनबाद सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

एसी 3 टियर एलएचबी कोचों के साथ चलेगी ट्रेन

रेलवे के अनुसार यह ट्रेन एसी 3 टियर (LHB) कोचों के साथ चलाई जाएगी और यह स्पेशल फेयर (विशेष किराया) पर संचालित होगी।

बुकिंग 13 अप्रैल से

ट्रेन संख्या 09435 साबरमती?आसनसोल समर स्पेशल के लिए टिकट बुकिंग 13 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। यात्री टिकट सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट के माध्यम से बुक कर सकेंगे।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले समय और ठहराव की पुष्टि कर लें।