ग्रीष्मावकाश में यात्रियों को बड़ी राहत, 02 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू

ग्रीष्मावकाश में यात्रियों को बड़ी राहत, 02 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू

कोयम्बटूर-जयपुर और अजमेर-रांची के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा

जयपुर। ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत कोयम्बटूर-जयपुर-कोयम्बटूर एवं अजमेर-रांची-अजमेर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन निर्धारित अवधि तक किया जाएगा, जिससे यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी।

1. कोयम्बटूर-जयपुर-कोयम्बटूर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल

गाड़ी संख्या 06181 कोयम्बटूर-जयपुर स्पेशल

यह ट्रेन 09 अप्रैल 2026 से 04 जून 2026 तक (कुल 09 ट्रिप) कोयम्बटूर से प्रत्येक गुरुवार को रात 02:30 बजे रवाना होकर शनिवार को 13:25 बजे जयपुर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 06182 जयपुर-कोयम्बटूर स्पेशल

यह ट्रेन 12 अप्रैल 2026 से 07 जून 2026 तक (कुल 09 ट्रिप) जयपुर से प्रत्येक रविवार को रात 22:05 बजे रवाना होकर बुधवार को सुबह 08:30 बजे कोयम्बटूर पहुंचेगी।

यह ट्रेन मार्ग में तिरूप्पूर, ईरोड, सेलम, जोलारपेट्टै, काटपाडी, रेणिगुंटा, कडपा, यर्रगुंटला, गुत्ती, डोन, कर्नूलु सिटी, गदवाल, महबूबनगर, काचीगुडा, कामारेड्डी, निजामाबाद, बासर, मुदखेड, नान्देड, पूर्णा जं., हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, नंदुरबार, उधना, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, जावरा, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर और किशनगढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

कोच संरचना:

इस ट्रेन में 18 थर्ड एसी एवं 02 पावरकार सहित कुल 20 कोच होंगे।

2. अजमेर-रांची-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 09619 अजमेर-रांची स्पेशल

यह ट्रेन 17 अप्रैल 2026 से 10 जुलाई 2026 तक (कुल 13 ट्रिप) अजमेर से प्रत्येक शुक्रवार को रात 23:05 बजे रवाना होगी। ट्रेन का जयपुर स्टेशन पर 01:25 बजे आगमन और 01:35 बजे प्रस्थान होगा। यह ट्रेन रविवार को सुबह 07:30 बजे रांची पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 09620 रांची-अजमेर स्पेशल

यह ट्रेन 19 अप्रैल 2026 से 12 जुलाई 2026 तक (कुल 13 ट्रिप) रांची से प्रत्येक रविवार को सुबह 10:50 बजे रवाना होगी। जयपुर स्टेशन पर सोमवार को 15:55 बजे आगमन और 16:05 बजे प्रस्थान होगा तथा ट्रेन सोमवार को 18:35 बजे अजमेर पहुंचेगी।

यह ट्रेन मार्ग में किशनगढ़, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, सोगरिया, बारां, छबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी मुरवाड़ा, ब्योहारी, सिंगरौली, चोपन, गढ़वा रोड, बरवाडीह, टोरी और लोहरदगा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

कोच संरचना:

इस ट्रेन में 02 सेकंड एसी, 05 थर्ड एसी, 07 स्लीपर, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बे सहित कुल 20 कोच होंगे।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की समय-सारणी एवं अन्य जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट या रेलवे पूछताछ सेवा से प्राप्त कर