बुलेट ट्रेन परियोजना कार्य के चलते अहमदाबाद मंडल की 4 ट्रेनें प्रभावित, 2 रद्द व 2 रेगुलेट

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) द्वारा बुलेट ट्रेन परियोजना के अंतर्गत गेरतपुर अहमदाबाद रेलखंड पर प्रीकास्ट पोर्टल बीम स्थापित करने का कार्य प्रस्तावित है। इस कार्य के लिए दिनांक 08 अप्रैल 2026 को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।
इस ब्लॉक के कारण अहमदाबाद मंडल से गुजरने वाली कुल 04 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसकी पूर्व सूचना जारी की गई है।
रद्द रहने वाली ट्रेनें
ट्रेन संख्या 22959 वडोदरा जामनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस
दिनांक 08.04.2026 को रद्द रहेगी।
यह ट्रेन अहमदाबाद मंडल के अहमदाबाद, साबरमती, चांदलोड़िया, आंबली रोड एवं वीरमगाम स्टेशनों से होकर गुजरती है।
ट्रेन संख्या 22960 जामनगर?वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस
दिनांक 09.04.2026 को रद्द रहेगी।
यह ट्रेन अहमदाबाद मंडल के वीरमगाम, आंबली रोड, चांदलोड़िया, साबरमती एवं अहमदाबाद स्टेशनों से होकर गुजरती है।
मार्ग में रेगुलेट (विलंब) होने वाली ट्रेनें
ट्रेन संख्या 22718 सिकंदराबाद राजकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस
दिनांक 08.04.2026 को वडोदरा मंडल में लगभग 01 घंटे के लिए रेगुलेट की जाएगी।
यह ट्रेन अहमदाबाद मंडल के मणिनगर, अहमदाबाद एवं वीरमगाम स्टेशनों से होकर गुजरती है।
ट्रेन संख्या 15636 गुवाहाटी ओखा एक्सप्रेस
दिनांक 08.04.2026 को वडोदरा मंडल में लगभग 01 घंटे के लिए रेगुलेट की जाएगी।
यह ट्रेन अहमदाबाद मंडल के अहमदाबाद एवं वीरमगाम स्टेशनों से होकर गुजरती है।