चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, RPF जवानों ने दिखाई बहादुरी, बचाई जान

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, RPF जवानों ने दिखाई बहादुरी, बचाई जान

अहमदाबाद स्टेशन पर सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना, यात्री सुरक्षित

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना दिनांक 06 अप्रैल 2026 की है, जब ट्रेन में चढ़ते समय एक यात्री प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरने लगा, लेकिन RPF जवानों ने साहस दिखाते हुए उसे सुरक्षित बचा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 04:00 बजे ट्रेन संख्या 09009 के प्रस्थान के दौरान एक यात्री जनरल कोच में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच बने गैप में गिरने लगा। मौके पर तैनात हेड कांस्टेबल किशोरी लाल बलाई ने तुरंत उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन ट्रेन की गति तेज होने के कारण यात्री उनकी पकड़ में नहीं आ सका।

उसी समय वहां मौजूद RPF की CPDS (Crime Prevention and Detection Squad) टीम के सहायक उप निरीक्षक रमन कुमार और कॉन्स्टेबल छोटू लाल, जो सादी वर्दी में ड्यूटी पर थे, ने तत्काल दौड़कर बिना अपनी जान की परवाह किए यात्री को बाहर खींचकर सुरक्षित बचा लिया।

बाद में यात्री से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम महेंद्र (42 वर्ष) निवासी सूरत (गुजरात) बताया। यात्री ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सूरत से गांधीधाम जा रहा था और अहमदाबाद स्टेशन पर चाय-नाश्ता लेने के लिए उतर गया था। उसने बताया कि वह पूरी तरह सुरक्षित है और उसे कोई चोट नहीं आई।

अहमदाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश ने कहा कि ऐसे सतर्क और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी रेलवे सुरक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं, जो यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

यह घटना RPF जवानों की तत्परता, साहस और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक अमूल्य जीवन बच गया और बड़ी दुर्घटना टल