NHSRCL परियोजना कार्य के चलते अहमदाबाद मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित

NHSRCL परियोजना कार्य के चलते अहमदाबाद मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित

08 अप्रैल को ट्रैफिक ब्लॉक, मेमू ट्रेनें निरस्त, शताब्दी सहित कई ट्रेनें लेट

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) परियोजना के तहत गेरतपुर?अहमदाबाद रेलखंड पर प्रीकास्ट पोर्टल बीम स्थापित करने का कार्य प्रस्तावित है। इस कार्य को सुरक्षित एवं सुचारू रूप से पूरा करने के लिए रेलवे द्वारा 08 अप्रैल 2026 (बुधवार) को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रैफिक ब्लॉक के कारण अहमदाबाद मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस दौरान कुछ ट्रेनें पूरी तरह निरस्त, कुछ आंशिक रूप से निरस्त, जबकि कुछ ट्रेनों को पुनर्निर्धारित और विनियमित किया गया है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 69102 वटवा?वडोदरा मेमू तथा ट्रेन संख्या 69115 वडोदरा?वटवा मेमू को 08 अप्रैल 2026 को पूरी तरह निरस्त कर दिया गया है। इससे दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 19033 वलसाड?अहमदाबाद गुजरात क्वीन को वडोदरा से अहमदाबाद के बीच आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। यानी यह ट्रेन निर्धारित दिन पर अहमदाबाद तक नहीं पहुंचेगी।

वहीं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 12009 मुंबई सेंट्रल?अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस को भी री-शेड्यूल किया गया है। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग 1 घंटा 15 मिनट देरी से मुंबई सेंट्रल स्टेशन से रवाना होगी।

इसके साथ ही ट्रेन संख्या 19484 सहरसा?अहमदाबाद एक्सप्रेस तथा ट्रेन संख्या 12834 हावड़ा?अहमदाबाद एक्सप्रेस को वडोदरा मंडल में करीब 2 घंटे 10 मिनट तक विनियमित किया जाएगा, जिससे इनके आगमन और प्रस्थान समय में देरी हो सकती है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले रेलवे स्टेशन, हेल्पलाइन नंबर, एनटीईएस (NTES) या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य भविष्य में रेल संचालन को और अधिक सुरक्षित तथा बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।