ग्रीष्मकाल में यात्रियों को राहत, इज्जतनगर मंडल चलाएगा गोरखपुर–लालकुआँ साप्ताहिक विशेष ट्रेन

इज्जतनगर। ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और अतिरिक्त सुविधा को ध्यान में रखते हुए इज्जतनगर मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा 05009/05010 गोरखपुर?लालकुआँ?गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह विशेष ट्रेन कुल 14 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।

05009 गोरखपुर?लालकुआँ साप्ताहिक विशेष ट्रेन

यह ट्रेन 10 अप्रैल से 10 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से 17:05 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मार्ग में बस्ती (18:20), गोंडा (20:10), सीतापुर जं. (23:00) से होते हुए अगले दिन लखीमपुर (00:05), गोला गोकरननाथ (00:37), मैलानी (01:35), पूरनपुर (02:27), पीलीभीत (03:30), भोजीपुरा (05:15), किच्छा (06:05) होते हुए लालकुआँ 08:00 बजे पहुंचेगी।

05010 लालकुआँ?गोरखपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन

वापसी में यह ट्रेन 11 अप्रैल से 11 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शनिवार को लालकुआँ से 10:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन किच्छा (11:42), भोजीपुरा (13:00), पीलीभीत (14:17), पूरनपुर (15:20), मैलानी (16:20), गोला गोकरननाथ (17:10), लखीमपुर (17:32), सीतापुर जं. (18:45), गोंडा (21:50), बस्ती (23:32) होते हुए अगले दिन गोरखपुर 01:15 बजे पहुंचेगी।

कोच संरचना

इस विशेष ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें

01 जनरेटर सह लगेज यान, 01 एलएसएलआरडी, 04 साधारण द्वितीय श्रेणी, 03 शयनयान, 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी तथा 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का कोच शामिल होगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की जानकारी एवं आरक्षण विवरण IRCTC/रेलवे पूछताछ के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें।

संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर